- मैं सोच रही थी कि हमारी किसमत लिखनेवाला यदि धारावाहिक के लेखक जैसा होता, तो पता है क्या होता?
- हर कोई रोज आंसू बहाता।
- एक ही इनसान से दो-दो बार शादी होती। एक बार नकली और एक बार असली।
- अच्छा आदमी और खासकर औरत, ज़िंदगी भर रोती, और सिर्फ़ आखरी एपिसोड़ में खुश होती।
- लोग अचानक से मरने के बाद, फिर ज़िंदा हो जाते।
- शादी के बाद किसी की सुहाग रात कम-से-कम छह महीने तक नहीं होती।
- दादी और नानी तीस साल की ही लगतीं, जैसे अमृत पीकर आई हों।
- ज़रूरी बात बोलते समय लोग, दस मिनिट के लिए, स्टैच्यु या पुतले बन जाते।
- जीवन साथी से अलगाव के बाद दूसरा साथी तुरंत तैयार रहता है।
- बच्चे आधे घंटे में बड़े हो जाते।
- किसी की भी याददाश्त झटके में चली जाती।
- अगर आपकी कहानी रोचक, मज़ेदार, कूटनीति से पूर्ण, अजीब और शविश्वसनीय न हो, तो अचानक से समाप्त।
Monday, 6 February 2017
हमारी जिंदगी धारावाहिक होती तो?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment