Tuesday, 27 October 2020

वे "ऐ लव यू" नहीं कहते।

वे 'ऐ लव यू' नहीं कहते ।

वे "ऐ लव यू" नहीं कहते ।
पर जब मैं सोती हूँ
मुझ पर चादर ओढ़ देते हैं
जब मेरे पैर दुखते हैं
वे उन्हें दबाते हैं।
मेरे जन्मदिन पर खाना
बनाकर मुझे सरप्राइज़ करते हैं ।
गर मैं रूठ जाऊँ तो
ऑनलाइन चीज़ें खरीद कर मनाते हैं ।
हर निर्णय मेरी सहमती से लेते हैं
हर बार खाना मेरे लिए बचाकर
फिर वे खाते हैं।
दिन में बीस बार
मुझे बुलाते हैं
मेरे आँसू देखकर
परेशान हो जाते हैं ।
मेरे मन की बात
आँखों में पढ़ लेते हैं
मेरी इच्छा पूरी करते हैं ।
मुझे कभी दुखी नहीं करते,
वे "ऐ लव यू" नहीं कहते।
* सुचिता *